नारायणपुर – प्रखंड के मधुरापुर बाजार के शिवाजी चौक के पास बलाहा निवासी बजाज परिवार पैतृक संपत्ति बटवारे को लेकर दुसरे दिन भी शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन जारी रखा. वैधानिक तौर पर छ: भाई पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने को लेकर ई सज्जन बजाज के नेतृत्व में बाल बच्चों के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू किया है.
Total Downloads: 85
ई सज्जन ने बताया कि पिता गौरी राम को सात पुत्र है.जिसमें संतोष बजाज हम छ: भाईयों को बराबर का हिस्सा नहीं देने को तैयार है एक एकड़ बारह डीसमिल जमीन में अधिक अंश पर कब्जा कर छड़, सीमेंट, खाध बीज का दुकान खोल रखा है. ग्राम कचहरी में फैसला हो जाने के बाद भी असमाजिक तत्वों के सहयोग से हंगामा कर बटवारे का फैसला मानने से इंकार किया. वहीं संतोष बजाज का कहना है कि मेरे दुकान के सामने बालू गिट्टी गिराकर मेरे व्यवसाय को पांच भाई मिलकर अवरूद्ध कर रखा है ग्राम कचहरी का फैसला न्याय संगत नहीं होने से बटवारे को लेकर व्यवहार न्यायालय में मामला दर्ज किया गया है कोटॆ का न्याय सवॆमान्य होगा वहीं थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि धरना-प्रदर्शन को लेकर थाने में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवेदन दिया गया है. धरना पर सजन बजाज, पवन बजाज, निर्मल बजाज, श्याम सुन्दर बजाज, मो.रेखा देवी, बिशवनाथ बजाज, अदिति कुमारी सहित अन्य शामिल थे.


