पटना : बिहार के समस्तीपुर में चोरों ने चोरी करने का अपना तरीका बदल दिया है। वो लड़की का रुप बदलकर घरों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने लड़की का वेश बनाकर चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है।
Total Downloads: 87
मामला जिले के दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले का है, जहां डॉक्टर कुमार हेमंत और उनकी पत्नी डॉक्टर शशि कला के घर में एक शातिर चोर चोरी के इरादे से लड़की का वेश बनाकर इलाज के बहाने महिला क्लीनिक पर पहुंचा।
इसके बाद मौका पाते ही वह डॉक्टर के घर की तीसरी मंजिल पर बने बेडरूम में दाखिल हो गया। इसके बाद अलमारी से रुपए निकालने लगा, तभी शशिकला वहां पहुंच गयी और उसे चोरी करते देख चिल्लान शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां लोग पहुंचकर उसे पकड़ लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आयी। तलाशी लेने पर चोर के पास से सात सौ पांच रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस जब लड़की के भेष में चोर को थाने ले जा रही थी तो हथकड़ी में लड़की को जकड़ा देखकर लोग भड़क गये। लेकिन जब पुलिस ने उसका नकाब हटाया तो लोग हकीकत देखकर चौंक गये।
