नवगछिया : नवगछिया के पकड़ा गांव में शनिवार की देर रात अचानक तेज आंधी आने से एक मिट्टी के घर पर पेड़ गिर गया। इसमें घर में सोई पंकज मंडल की पत्नी जूली देवी एवं उसके एक वर्षीय पुत्र की मौत दबने से हो गई। वहीं, रंगरा प्रखंड अंतर्गत ज्ञानी दास टोला में वज्रपात गिरने से 15 वर्षिय नीतीश कुमार और उसकी दादी सिया देवी की मौत हो गई।
आंधी-बारिश से मक्के की फसल जो खलियानों में रखी थी उसे नुकसान हुआ है। इसके अलावा आंधी के कारण आम, केला, लीची को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
Total Downloads: 383

वही खरीक तुलसीपुर में घरेलु झगड़ा में पत्नी से तंग आ कर पति ने गला मे फांसी लगाया । पीड़ित की स्थति नाजुक बनी है आनन् पानंन में उसे पीएचसी से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया ।


ज्यादा जानकारी के लिए बने रहे हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे
