नवगछिया: सोमवार की देर शाम बिहार के भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया इत्यादि जिलों में आयी तेज आंधी और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से जन-जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383

इधर भागलपुर जिले में कदवा गाँव के समीप कोसी नदी में एक नाव पलटने की सूचना मिल रही है। जिसपर सवार दो लोग लापता बताये जा रहे हैं। जिसमें से एक ठाकुरजी कचहरी टोला कदवा निवासी वकील सिंह की 14 वर्षीय पोती अंजू कुमारी भी शामिल है। इसके अलावा श्रीगोपाल गौशाला नवगछिया का बड़ा छप्पर उड़ गया। जिससे दीवाल भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। अन्य किसी जगह से जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। कल सुबह तक पूरी जानकारी मिलने की सम्भावना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
