आम लीची की फसल को भी नुकसान
Total Downloads: 383
ऑटो पर गिरा पेड़ बाल बाल बचे यात्री
बिहपुर प्रखंड के अमरपुर गांव दोगछिया इमली के पास 14 नंबर सड़क पर भागलपुर से बिहपुर की ओर जा रहे एक ऑटो पर पेड़ गिर जाने से ऑटो पर सवार सभी लोग बाल बाल बच गए. सबों को आंशिक चोटें आई है. हादसे के बाद सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने मुश्किल से पेड़ को काट काट कर हटाया और यातायात को पूर्ववत किया. करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा इस दौरान दाता मंगन शाह के उर्स ए पाक में शामिल होने आए जायरीनों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ा. इधर खरीद के कररहू गांव के पास सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गए. इधर श्रीगोपाल गौशाला नवगछिया का बड़ा छप्पर उड़ गया. जिससे दीवाल भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है. अन्य किसी जगह से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.


