नवगछिया : नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद वार्ड प्रत्याशियों ने घर-घर व सोशल मीडिया पर प्रचार-वार आरंभ कर रखा है। स्थिति यह है कि सभी प्रत्याशी सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, वाट्सअप पर हर दिन की गतिविधियों की जानकारी लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। वार्ड की विभिन्न समस्याओं पर भी लोगों से जानकारी साझा कर रहे हैं।

सुबह पांच बजे से जुटते हैं प्रत्याशी :

प्रत्याशियों की स्थिति यह है कि उन्होंने सुबह पांच बजे से ही मतदाताओं के घर-घर हाजिरी लगानी शुरू कर दी है। महिला प्रत्याशी घर गृहस्थी में लगी हैं तो उनके पति और पुत्र मतदाताओं से जनसंपर्क में लगे हैं। कई वार्डो में प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालय भी खुल चुके हैं। इनमें सुबह-शाम बैठक होती है। कभी-कभी मजलिस का आयोजन कर लोगों से चुनावी चर्चा की जाती है। चुनाव कार्यालय पर उम्मीदवार के पक्ष में गाने भी बजने लगे हैं।

सोशल साइट पर भी खूब सरगर्मी :

नगर पंचायत चुनाव को लेकर सोशल साइट पर भी खूब सरगर्मी चल रही है। लोग अपने-अपने समर्थक उम्मीदवारों के पोस्ट पर खूब कमेंट व लाइक दे रहे हैं। अपने चुनावी पोस्ट पर लोगों से विकास के वादे कर रहे है।

फिर पुराने अनसुलझे मुद्दों पर लड़े जाएंगे निकाय चुनाव :

नगर पंचायत चुनाव में लोगों के सामने कोई नया मुद्दा नहीं आ रहा है। सभी फिर से पुराने मुद्दों पर विकास के नाम पर चुनावी तैयारी कर रहे हैं। नाली- गली, स्ट्रीट लाइट, सड़क, अतिक्रमण, जलापूर्ति व जलजमाव के मुद्दे पर ही चुनाव लड़े जाएंगे। लोगों के समक्ष कोई नया मुद्दा नहीं बन पाया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *