नवगछिया: नवगछिया बाजार की मुख्य धरोहर गौशाला जिसमे कल शाम आयी भीषण आंधी तूफान के कारण भारी तबाही हुई | जिस जगह पर गाय का चारा रखा जाता है वहां का 5000 फिट टीन का शेड उड़ गया | न जाने कितने गाय घायल हों गये और कुछ की पैरों की हड्डी भी टूट गयी
Total Downloads: 72

जिसका उपचार स्थानीय चिकित्सकों के द्वारा हो रहा है| इस आंधी में गोपाल गौशाला का लाखो का नुकसान हुआ है जानकारी के मुताबिक चारे का रख रखाव में काफी समस्या आ रही है लगभग 2,000 क्विंटल भूसा खुली छत के नीचे रखा हुआ है जो बारिश आने पर सड़ जाएगा इसके लिए किसी तरह की करवाई नहीं हुई है कुछ दिनों बाद गाय को चारा देने की दिक्कत का सामना करना पड़ेगा|


क्या कहते है सचिव और कोषाध्यक्ष
गोपाल गोशाला के सचिव रामप्रकाश रुंगटा और कोषाध्यक्ष श्री गोपाल केजरीवाल ने बताया कि इस गोदाम में लगभग 10 लाख रुपए का चारा रखा हुआ है सेड उड़ने से कई गाय को गंभीर चोटें भी आई लेकिन अभी तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली |

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान इस बार गोपाल गौशाला को होने वाला है इसको लेकर प्रशासन को जरूर ध्यान देना चाहिए
