छोटे बड़े वाहनों जब्त

चुनाव को लेकर पकड़े जा रहे वाहन
कल बांटे जाएंगे मतदान कर्मियों को वेलेट व पैसे

नवगछिया :  नवगछिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की गतिविधि तेज हो गई है. 21 तारीख को होने वाले मतदान की तैयारियां जोरों पर है. चुनाव को लेकर वाहन पकड़ने की प्रक्रिया की जा रही है. अब तक चुनाव को लेकर 40 छोटे बड़े वाहनों को पकड़ा जा चुका है. इसके अलावा लगभग 20 वाहनों को और पकड़ा जाना है.

छोटे बड़े वाहनों जब्तवहीं चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व की जानकारी निर्वाची पदाधिकारी द्वारा दे दी गई है. मालूम हो कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर कुल 40 बूथ बनाए गए हैं ल. जिसमें वार्ड नंबर 1 में एक बूथ, वार्ड 2 में 2 बूथ, वार्ड 3 में तीन बूथ, वार्ड 4 में एक बूथ, वार्ड 5 में दो, वार्ड 6 में तीन, वार्ड 7 में दो, वार्ड 8 में दो, वार्ड 9 में दो, वार्ड नंबर 10 में 2,  वार्ड नंबर 11 में 2, 12 में दो, वार्ड नंबर 13 में दो, वार्ड नंबर 14 में एक, वार्ड नंबर 15 में 2, वार्ड नंबर 16 में 2, वार्ड नंबर 17 में एक, वार्ड 18 में एक, वार्ड 19 में 2, 20 में एक, वार्ड 21 में एक, वार्ड 22 में दो और वार्ड नंबर 23 में दो बूथ बनाए गए हैं. जिसमें वार्ड 19 में एक चलंत बूथ बनाया गया है. चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 18 में आदर्श बूथ के रूप में लक्ष्मी कन्या  मध्य विद्यालय को आदर्श बूथ बनाया गया है. वही इस बार  वोटरों ने भी अपने पार्षद को चुनने की विशेष ललक दिख रही है. वहीं वार्ड नंबर एक में कुल 1061 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, वही वार्ड 2 में एक बूथ पर 754 और दूसरे बूथ पर 743 मतदाता अपना मतदान देंगे. वहीं वार्ड नंबर 3 में एक बूथ पर 773 मतदाता और दूसरे बूथ पर 740 मतदाता, वार्ड नंबर 4 में  1038 मतदाता अपना मत देंगे, वार्ड नंबर 5 में पहले बूथ पर 933 मतदाता और दूसरे बूथ पर 809 मतदाता अपना मतदान देंगे, वही वार्ड नंबर छह में पहले बूथ में 1056 मतदाता वही दूसरे बूथ में 1032 मतदाता और तीसरे बूथ में 1155 मतदाता अपना मत देंगे. इसके अलावा वार्ड नंबर 7 में प्रथम बूथ पर 807 मतदाता दूसरे बूथ पर 795 मतदाता अपना मत देंगे, वार्ड नंबर 8 में पहले खुद पर 958 और दूसरे बूथ पर 920 मतदाता है, वही वार्ड नंबर 9 में पहले बूथ पर 649 मतदाता और दूसरे बूथ पर 624 मतदाता है, वार्ड नंबर 10 में पहले बूथ पर 655 दूसरे बूथ पर 662 मतदाता है, वार्ड नंबर 11 में पहले बूथ पर 823 मतदाता और दूसरे बूथ पर 930 मतदाता, वार्ड नंबर 12 में पहले बूथ पर 609 मतदाता दूसरे बूथ पर 707 मतदाता है, वहीं वार्ड नंबर 13 में पहले बूथ पर 1050 मतदाता दूसरे बूथ पर 1032 मतदाता, वही वार्ड नंबर 14 में 1011 मतदाता है, वार्ड 15 में पहले बूथ पर 908 और दूसरे बूथ पर 903 मतदाता है, वार्ड नंबर 16 में पहले बूथ पर 871 मतदाता दूसरे बूथ पर 879 मतदाता है, वार्ड नंबर 17 में कुल 1104 मतदाता है, वहीं वार्ड नंबर 18 में कुल 884 मतदाता है, वार्ड नंबर 19 में पहले बूथ पर 822 मतदाता और दूसरे बूथ पर 881 मतदाता है, वार्ड नंबर 20 में कुल 812 मतदाता है , वही वार्ड नंबर 21 में कुल 1111 मतदाता है, इसके अलावा वार्ड नंबर 22 में पहले बूथ पर 950 मतदाता और दूसरे बूथ पर 940 मतदाता है, वार्ड नंबर 23 में पहले बूथ पर 857 मतदाता और दूसरे बुद्ध पर 835 मतदाता हैं जो 21 तारीख को 23 वार्ड के लिए 144 प्रत्याशियों के लिए अपना बहुमत देंगे. चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय में 46 इवीएम मशीन को वज्रगृह में सील कर रखा गया है. वहीं शुक्रवार को मतदाता कर्मियों के लिए प्रखंड मुख्यालय में चार टेबल बनाकर उनके बीच चुनाव सामग्री और पैसे का वितरण किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *