नवगछिया: नवगछिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश द्वारा बनाए जाने वाले नियंत्रण कक्ष के लिए पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिसमें नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी मृदुला कुमारी गुप्ता को बनाया गया है. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा.

नियंत्रण कक्ष में दूरभाष नंबर 06421 223148 कार्यरत रहेगा. जिससे प्रतिनियुक्त पदाधिकारी प्राप्त सूचना को अंकित कर उस पर त्वरित कारवाई कर सकेंगे. वही नियंत्रण कक्ष के लिए 8 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिसमें कार्यक्रम पदाधिकारी नवगछिया के रूप में सुप्रिया कुमारी, महिला पर्वेक्षक नवगछिया के रूप में रूबी कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका नवगछिया सिंधु शिप्रा, महिला पर्यवेक्षिका नवगछिया रानी कुमारी, लिपिक प्रखंड कार्यालय नारायणपुर सुमन कुमार, लिपिक प्रखंड कार्यालय खरीक मनोज कुमा,र कार्यालय परिचारी प्रखंड कार्यालय खरीक पवन कुमार सिंह और कार्यालय परिचारी अनुमंडल कार्यालय नवगछिया विशो साह को प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के साथ 2-2 घंटे पर मतदान का प्रतिशत प्राप्त कर इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को कराया जाएगा. वही प्रखंड कार्यालय नवगछिया में सुरक्षित ईवीएम की आवश्यकता अनुसार इस्तेमाल के लिए कलस्टर पॉइंट बनाया जाएगा. मतदान केंद्र पर ईवीएम की गड़बड़ी की सूचना मिलते ही या ईवीएम बदलने की आवश्यकता होने पर संबंधित वार्डों का मतपत्र इस्तेमाल करते हुए अविलंब ईवीएम सील कर संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचाया जाएगा. वहीं उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर दो छोटे वाहन एवं चार मोटरसाइकिल नियंत्रण कक्ष के पास चालू अवस्था में उपलब्ध रहेगा. ताकि ईवीएम गड़बड़ी की सूचना मिलते ही सुरक्षित ईवीएम को संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचाया जा सके.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *