चुनावी पंडित बता रहे हैं कि दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होगी.
नवगछिया : 21 मई को होने वाले नगर पंचायत चुनाव में वैसे तो बड़े बड़े महारथी चुनावी मैदान में कूद गए हैं लेकिन सबकी निगाह नवगछिया शहर के हृदयस्थल वार्ड नंबर 21 पर है. मालूम हो कि नवगछिया स्टेशन रोड से होकर मुख्य बाजार होते हुए महाराज जी चौक तक वार्ड नंबर 21 का क्षेत्र है. वैसे तो यह चुनाव नगर नवगछिया नगर पंचायत का है लेकिन शहर के इस भाग से पूरे अनुमंडल व आस-पास के लोग सरोकार रखते हैं.
Total Downloads: 72
रोजाना अनुमंडल के हजारों लोग नवगछिया बाजार यानी वार्ड नंबर 21 में आते हैं और अपनी जरूरत की सामग्री लेकर घर जाते हैं. वार्ड नंबर 21 के मुख्य समस्या पर नजर डालें तो पता चलेगा यहां की मुख्य समस्या गंदगी, जलजमाव और अतिक्रमण आदि है. वार्ड नंबर 21 से इस बार दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं. निवर्तमान पार्षद राखी भगत के पति मुन्ना भगत इस बार चुनावी मैदान में है तो उनके सामने दीपक भगत चुनावी मैदान में कूद चुके हैं. कहां जा रहा है कि दीपक और मुन्ना दोनो एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं. दोनों ही युवा है दीपक भगत 30 वर्ष के हैं तो मुन्ना भगत 45 वर्ष के हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा दोनों को उड़ान से संबंधित चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है. ईवीएम पर पहले क्रम में दीपक भगत को आवंटित चुनाव चिंह पतंग छाप होगा तो दूसरे नंबर पर मुन्ना भगत को आवंटित चुनाव चिंह वायुयान छाप होगा. चुनावी पंडित बता रहे हैं कि दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होगी. दीपक भगत वार्ड में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर घर घर जा रहे हैं और एक मौका देने की अपील कर रहे हैं तो मुन्ना भगत अपने द्वारा किए गए विकास कार्य का हवाला देते हुए मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं. मालूम हो कि नवगछिया नगर पंचायत का यह वार्ड हाईटेक वार्ड के रूप में भी जाना चाहता है. बड़े-बड़े व्यवसाई वह समाजसेवियों की नजर इस चुनाव पर है. दूसरी तरफ मतदाता पूरी तरह से खामोश हो चुके हैं जिससे दोनों प्रत्याशियों को उनके समर्थकों की बेचैनी बढ़ती जा रही है. 21 मई को दोनों प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा.
वार्ड पर एक नजर

आरक्षण : अनारक्षित अन्य
कुल वोटर : 1104
महिला : 507
पुरुष : 597
मतदान केंद्रों की संख्या : एक (माँ काली मदिर के बगल में )
स्कूल : 01
कहते हैं वार्ड पार्षद
वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद राखी भगत ने कहा कि सभी नालों का निर्माण करा दिया गया है. सभी पोल पर स्ट्रीट लाइट लगवाया गया है. सैकड़ों लोगों को पेंशन का लाभ, इंदिरा आवास का लाभ दिलवाया गया है. वार्ड क्षेत्र में समुचित रुप से डस्टविन रखवाया गया है.
कहते हैं प्रत्याशी
प्रत्याशी दीपक भगत ने कहा कि वार्ड के सभी योजनाओं में जम कर बंदरबांट हुआ है. नाले सही से नहीं बने. पानी निकास की समस्या है. कूड़े का अंबार लगा रहता है. डस्टविन दिखाने के लिए है. सभी स्ट्रीट लाइन और सोलर लाइट खराब पड़े हैं. कई लोगों को राशन कार्ड व आवश्यक सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है.
