नवगछिया  : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. घायलों की पहचान कटिहार जिले के कुरसेला के मजडीहा निवासी मोहम्मद मुबारक व विक्रम कुमार बताया जा रहा है.

दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जानकारी मिली है कि एक ही बाइक पर पर सवार दोनों लोग भागलपुर की ओर से कुर्सेला की ओर जा रहे थे. भवानीपुर गांव के पास एक घर एक ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई. घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए थे लेकिन किसी प्रकार के वाहन की व्यवस्था नहीं रहने के कारण आधे घंटे तक घायल घटनास्थल पर ही कराते रहें. काफी मशक्कत के बाद क्रिकेटर एम एस धोनी 156 सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायल युवकों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था की. जानकारी मिली है कि मोहम्मद मुबारक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका नवगछिया अनुमंडल में प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *