कटिहार जिले का रहने वाला है युवक, युवक पर तेजाब से के जाने की है आशंका

बेहतर इलाज के लिए युवक को नवगछिया से भागलपुर रेफर किया गया है

नवगछिया  : नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उजानी गांव के खेत में शनिवार को नवगछिया पुलिस के ने तेजाब से जली एक युवक को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है. युवक की पहचान कटिहार जिला के पोठीया थाना अंतर्गत कदवा निवासी कारे परियार के 24 वर्षीय पुत्र बिक्की कुमार के रूप में की गई है. जख्मी अवस्था में एक खेत में शनिवार को ग्रामीणों ने युवक को देखा तो इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत से अस्पताल ले गई. कहां जा रहा है कि युवक मानसिक रुप से विक्षिप्त है. युवक का मुंह तेजाब से जल गया था. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में युवक का प्राथमिक इलाज कर उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है. घायल युवक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *