” जवाब में पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में पांच लोगों को किया ह गिरफ्तार
” दिन भर वार्ड नंबर तीन के बूथ पर कैम्प करते रहे एसपी
Total Downloads: 72
नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 के गजाधर भगत महाविद्यालय स्थित बूथ नंबर दो पर कथित रूप से फर्जी मतदाताओं द्वारा वह गिराए जाने के बाद आक्रोशित हुए प्रत्याशियों के समर्थकों ने पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों पर जमकर पत्थरबाजी की और ईवीएम मशीन को तोड़ डाला. पत्थरबाजी में नवगछिया के एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश का हाथ चोटिल हो गया. जबकि आक्रोशित लोगों ने नवगछिया के एसपी पंकज सिन्हा के साथ भी दुर्व्यवहार किया. इस घटना में एक दो और पुलिसकर्मियों को चोट लगने की सूचना है. मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल वह नवगछिया पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ कर भगा दिया और मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार पांचवा आरोपी मील टोला के निवासी हैं. हरि सिंह महेश कुमार उदय सिंह अजीत कुमार और नवीन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना की बाबत पीठासीन पदाधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिखित बयान के आधार पर करीब 150 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया देर शाम शुरू कर दी गई थी.
वार्ड नंबर 3 के बूथ नंबर दो पर आज पूनः होगा मतदान

उपद्रव के दौरान ईवीएम मशीन तोड़ दिए जाने के कारण निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने बूथ नंबर दो का मतदान रद्द करते हुए सोमवार को पुनः मतदान कराने की अधिसूचना जारी कर दिया है. इसके लिए उन्होंने चुनाव कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है.
इस तरह स्थिति हो गई नियंत्रण से बाहर
गजाधर भगत कॉलेज में बूथ संख्या 2 पर सुबह से ही आरोप प्रत्यारोप का बाजार गर्म था. तरह तरह की सूचना पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों को मिल रही थी. यहां पर कुछ प्रत्याशियों की शिकायत थी की वोटर लिस्ट में वैसे भी मतदाताओं को शामिल कर दिया गया है जो कि वार्ड नंबर 3 के नहीं है और वह वोट भी डाल रहे हैं. दिन के 10:00 बजे बूथ संख्या 2 में नील टोला के विभिन्न प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट द्वारा वैसे मतदाता जिसका नाम मतदाता सूची में था मगर उनका घर वार्ड से बाहर था वैसे मतदाताओं का को वोट डाले जाने का विरोध बूथ पर ही शुरु कर दिया गया. इस बात को लेकर विभिन्न पोलिंग एजेंटों के बीच वादविवाद होना शुरू हो गया. मामले की जानकारी नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा एसडीओ आदित्य प्रकाश निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार राय को दी गई. मौके पर पहुंचे एसपी ने पोलिंग एजेंट पर साफ पढ़ पढ़ साफ तौर पर यह कहा गया कि वोटर लिस्ट में जिनका नाम है, वह मतदान करेंगे. चाहे वह दूसरे वार्ड का ही क्यों ना हो. अगर आपत्ति थी तो पहले आवेदन देकर मतदाता सूची को सुधार करवाना था. पोलिंग एजेंट को हिदायत देने के बाद एसपी लौट गए. एसपी के जाने के आधे घंटे के बाद करीब 10:30 बजे एक बार फिर बूथ नंबर दो पर पोलिंग एजेंट वह मतदाताओं के बीच झड़प की स्थिति बन गई थी. बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक जीबी कॉलेज के मैदान में आकर नारेबाजी करने लगे. इसी दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों ने नंबर दो के ईवीएम मशीन को गिराकर तोड़ दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर तुरंत पहुंचे नवगछिया एसपी डीएसपी एसडीओ निर्वाची पदाधिकारी समेत पुलिस बल बूथ पर पहुंचे. 10:40 पर एसपी द्वारा टूटे हुए ईवीएम मशीन को देखकर मौके पर मौजूद पोलिंग एजेंट से इस संबंध में जानकारी ली और पोलिंग एजेंट से ईवीएम तोड़े जाने के संबंध में जवाब तलब किया और मौके से ही ईवीएम तोड़ने वाले पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया. 10:45 पर आक्रोशित लोगों ने एक प्रशासनिक पदाधिकारी के वाहन का घेराव कर लिया. मौके पर मौजूद एसपी- एसडीपीओ व एसडीओ द्वारा स्थानीय लोगों को समझाया बुझाया ही जा रहा था कि इसी बीच लोग काफी आक्रोशित हो गए. इसके बाद पुलिस ने 1 प्रत्याशी के परिजन वह निवर्तमान वार्ड पार्षद उमेश सिंह को तत्कालिक तौर पर हिरासत में लिया तो लोग काफी उग्र हो गए और उनके समर्थक पुलिस पर टूट पड़े. इस दौरान पुलिस कप्तान पंकज सिन्हा को भी उग्र समर्थकों का निशाना बनना पड़ा. जिससे उन्हें भी कई चोटे आई है. वहीं नवगछिया एसडीओ आदित्य प्रकाश को भी झड़प के दौरान बाए हाथ में चोट लगी. समर्थकों के उग्र होने के बाद पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया लाठी चार्ज करते ही उग्र समर्थकों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया. पुलिस को पथराव का सामना करना पड़ा और मौके से पीछे हटना पड़ा जिसके बाद डीएसपी मुकुल कुमार रंजन द्वारा मौके पर अतिरिक्त बल जो बाजार के अन्य जगहों पर चुनाव में तैनात थे उन्हें मंगाया गया. जिसमें करीब 40 मोटरसाइकिल सवार पुलिस बल मौजूद थे उनके आने के बाद मोर्चा संभाला गया. पुलिस द्वारा वापस कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को उसके बगल में बगीचे से होते हुए खदेड़ दिया गया. महाविद्यालय में ही बूथ संख्या 3 से भी मतदाता डर के मारे अपने अपने घरों को लौट गए. करीब एक डेढ़ घंटे तक तीन नंबर बूथ पर भी मतदान रुका रहा जिसके बाद नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम बनाकर ग्रामीणों से बात की गई और तीन नंबर बूथ पर वोट डालने की अपील की गई. जिसके बाद वापस मतदान शुरू किया. घटना के बाद नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा शाम 5:00 बजे तक जीबी कॉलेज परिसर में ही कैंप करते रहे. जबकि टूटे हुए ईवीएम मशीन को पीठासीन पदाधिकारी सदानंद सिंह ने मतदान नियंत्रण कक्ष नवगछिया में जमा करवाया.
