नवगछिया : गोपालपुर पुलिस थाना अंतर्गत लतरा बहियार में एक वर्ष पूर्व हुई शादी की दुल्हन सपना देवी पति सुमित यादव को दहेज़ नहीं देने पर ससुराल वालों ने नव विवाहित दुल्हन को मारकर घर से महज़ एक किलोमीटर की दूरी पर गाड़ दिया ।
Total Downloads: 65

अहले सुबह जब खेतों में उभरी मिटटी को देखकर प्रशासन नें गढ्ढा खुदवाया तो महिला की लाश मिली । जिसे कई स्थानीय महिलाओं ने पहचान लिया । महज एक वर्ष पहलें लतरा गाँव के सुमित यादव नें कुर्सेला के पत्थर टोला के कुवेश्वर महतो की पुत्री सपना से भाग कर प्रेम विवाह किया था । लड़का कुछ समय बाद ही अपनें घर लतरा में रहनें लगें थे । मगर कुछ समय बीतने के बाद ही लड़की के ससुराल वाले लड़की के पिता कुवेशर महतो से मोटर साइकिल का मांग करनें लगे । जिसके लिए सपना के अपनें मायके वाले तैयार नहीं थे । बात नहीं बनने पर ससुराल वाले नें सपना की हत्या कर लतरा बहियार में गाड़ दिया ।
शव मिलने की बात आग की तरह फैल गयी जानकारी मिलते ही नव विवाहित के परिवार वाल पत्थर टोला कुर्सेला से नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँच गये । जहाँ शव का पोस्टमाटम किया गया । वहीँ हत्या के बाद ससुराल वाले घर में ताला लगा के रफू चक्कर हो गए है । मौके पर पुलिस प्रशासन नें बताया कि मामला दहेज़ का हैं

