नवगछिया : सुबह सात बजे वार्ड नंबर तीन के बूथ नंबर दो पर मतदान शुरू होते ही विवादित हो गया था. मालूम हो कि वार्ड नंबर तीन से मील टोला निवासी व निवर्तमान पार्षद उमेश सिंह की पत्नी लालमनी देवी, जदयू नेता हुलास सिंह की पत्नी नीलम देवी, राजद नेता बाहुबली स्व विनोद यादव की पत्नी सोनी देवी, जदयू नेता शाहिद रजा की मां हैबुलनिशा, राबो देवी, उमा देवी, मनोज झा की पत्नी वंदना चुनावी मैदान में हैं.
Total Downloads: 92

चुनाव शुरू होते ही बूथ पर वार्ड नंबर तीन के क्षेत्र से ईतर रसलपुर गांव के मतदाता वोट डालने आने लगे. जब विभिन्न प्रत्याशियों के ऐजेंट ने इसका विरोध किया तो पदाधिकारियों के स्तर से छान बीन की गयी कि रसलपुर से आ रहे मतदाताओं के नाम वार्ड नंबर तीन में है या नहीं. तत्कालिक स्तर पर छान बीन के बाद पता चला कि रसलपुर के मतदाताओं का नाम वार्ड नंबर तीन के वोटर लिस्ट में हैं. इसके बाद पदाधिकारियों ने घोषणा किया कि जिनका नाम वोटर लिस्ट में है वह मतदान कर सकता है. भले ही वह वार्ड नंबर तीन के क्षेत्र से बाहर का हो. अगर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी थी तो इसे विभिन्न प्रत्याशियों को चुनाव के पूर्व ही पर्याप्त समय था वे इसे ठीक करवा सकते थे. इसके बाद खास कर प्रत्याशी लालमनी देवी के समर्थकों का यह आरोप था कि पुलिस पदाधिकारी प्रत्याशी सोनी देवी के पक्ष में बोगस मतदान करवा रहे हैं. इसके बाद जो आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चला वह ईवीएम टूटने और पत्थरबाजी तक जारी रहा.

सख्ती से नहीं किया गया धारा 144 का प्रयोग
वार्ड नंबर तीन के दो नंबर बूथ पर सुबह से ही आरोप प्रत्यारोप का बाजार गर्म था. बूथ के ईर्द गिर्द प्रत्याशी समर्थक मंडरा रहे थे. लेकिन पुलिस ने तब इसका सख्ती से विरोध नहीं किया.

पूरे जीबी कॉलेज मैदान परिसर में धारा 144 प्रभावी था तो उसी समय पुलिस को सख्ती से बल प्रयोग करना था. निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने कहा कि एक ओर वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी, खुद एसपी, एसडीपीओ विवि व्यवस्था को संभालने में लगे थे तो नवगछिया पुलिस जिला के एक वरीय पदाधिकारी अपने गाड़ी से उतरने का नाम नहीं ले रहे थे. उनके शिथिलता के कारण इस तरह की घटना सामने आयी. उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों को रिर्पोट भेजा गया है. अगर जांच का निर्देश दिया जायेगा तो उक्त पदाधिकारी की करतूत को भी वे सामने लाने का काम करेंगे.
पुर्नमतदान की सारी तैयारी पूरी
वार्ड नंबर तीन के बूथ नंबर दो पर पुर्नमतदान की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. निर्वाची पदाधिकरी विपिन कुमार राय ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दिया है. सभी प्रत्याशियों को भी इसकी सूचना दे दी गयी है.

पुर्नमतदान के लिए पीठासीन पदाधिकारी के रुप में मध्य विद्यालय औलियाबाद झंडापुर के सहायक शिक्षक कालीकांत पाठक को प्रतिनियुक्त किया गया है. सुल्तानगंज गणपति मध्य विद्यालय के शिक्षक सुधीर कुमार, शाहकुंड मध्य वि दाराधी के शिक्षक रंजीत कुमार रजक, भागलपुर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सरोवर यादव को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है. रेलवे कॉलोनी बिहपुर के मुस्ताक आलम और प्रखंड कॉलोनी मध्य वि के शिक्षक रमण कुमार को सुरक्षित मतदान पदाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्त किया गया है. विपिन कुमार राय ने स्पष्ट किया है चुनाव वार्ड नंबर तीन के वर्र्तमान मतदाता सूची के आधार पर ही करवाया जायेगा. हर हाल शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जायेगा. त्नएल्लडिाटं३३ी१
