नवगछिया: बेमौसम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। आज की दोपहर दो बजे अचानक आंधी के साथ आई बारिश से इलाके का तापमान सामान्य हो गया। लोगों ने राहत की सांस ली।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72

दो दिन पहले तक नवगछिया शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार चुका था। चिलचिलाती धूप एवं लू के थेपेड़ों से लोग काफी बेचैन थे। गुरुवार की सुबह से ही आसमान में छिटपुट बादल दिखाई दे रहे थे। पर लू का असर बरकरार था। दोपहर दो बजे अचानक आई आंधी के साथ पानी से तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया। क्या बच्चे क्या बूढ़े ने छत पर वरसात का मज़ा लिए। तकरीबन आधे घंटे से नवगछिया में बारिश होने से लोगों को राहत मिली। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे मस्ती करते देखे गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
