नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी संतोष भगत के घर में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात समेत नगद रुपए चुरा ले गए. पीड़ित परिवार ने बताया कि वह अपने संबंधी के यहां खगरिया बुधवार के दिन में गया था, जिसके बाद गुरुवार को सुबह राजेंद्र कॉलोनी लौटने पर देखा कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है, और ताला टूटा हुआ है. जिसके बाद अंदर जाने पर सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है. जिसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा पूरे घर में सामान की तलाश की गई तो पाया गया कि उसके घर में रखें दो सोने की अंगूठी, दो सोने का चैन, चांदी के सिक्के समेत लगभग 5 लाख रुपय के जेवरात और घर में रखे 8000 नगद चोरों द्वारा चुरा लिया गया.
Total Downloads: 386

इसके अलावा घर में रखा ट्रंक का ताला टूटा हुआ था उसमें रखा सारा सामान बाहर फेंका हुआ था. इसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा नवगछिया थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है.

