नवगछिया: स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में भव्य श्री श्याम ज्योत और श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया । जिसमे नवगछिया और आस पास की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरषों ने भाग लिया ।

Whatsapp group Join

बाहार से आये कलाकार के द्वारा श्याम भजनों की गंगा में भक्तों को डुबकी लगाई । बिगड़ी बनाने वाले श्याम हमारा…. जैसे भजनों से भक्तों द्वारा बाबा श्याम को अर्ज लगाई । देर रात तक लोग आनंदित होते दिखे जिसमे महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। भव्य बाबा का श्रृंगार से एवं इत्र की खुशबू से पूरा वातावरण महक रहा था ।

पंडितो के द्वारा मंत्रोच्चार के बाद छप्पन भोग के साथ भगवान श्याम बाबा को भोग लगाया गया। भक्तों के लिए श्याम बाबा को प्रिय खीर, चूरमा, पूड़ी आदि की व्यवस्था थी। मुख्य रूप से आयोजनकर्ता उमंग वर्मा थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *