नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है. नवगछिया  में आज दिन दहाड़े दिन के उजाले में पेट्रोल पंप कर्मी से लूट की घटना से नवगछिया को सुन्न कर दिया. पिछले दिनों से नवगछिया अनुमंडल में एक के बाद एक वारदात हो रहे हैं, लेकिन पुलिस यथास्थितिवाद की शिकार है. मालूम हो कि 24 मई की देर रात को जमुनिया गांव के सरपंच संतोष भगत के राजेंद्र कॉलोनी स्थित मकान में भीषण चोरी का मामला प्रकाश में आया था.

सरपंच के घर से चोरों ने करीब 5 लाख रुपए के जेवर और नगदी और सामग्री उड़ा ले गए. इस घटना में अब तक पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली है. पुलिस सामान बरामदगी की बात तो दूर अज्ञात चोरों को चिन्हित तक नहीं कर पाई है. 27 मई की देर शाम नवगछिया बस स्टैंड के पीछे झाड़ी में एक 25 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद किया गया था. जिसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. मालूम हो की पुलिस मान रही है युवक की हत्या कर उसको बस स्टैंड के पास फेंका गया है. लेकिन इस घटना में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है. खरीक थाना क्षेत्र के बहत्तरा निवासी शिक्षक विजय कुमार उर्फ संदीप की हत्या नवादा गांव में अपराधियों ने दिन के उजाले में 26 मई को कर दी थी. इस हत्याकांड में सभी अपराधियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. मालूम हो कि 22 मई को गोपालपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को दफना दिया  जाने का मामला प्रकाश में आया था इस मामले में भी अभी तक आरोपी पति और महिला के ससुराल वाले फरार चल रहे हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. वही पिछले माह इस्माइलपुर में बरामद किए गए अज्ञात शव की शिनाख्त पुलिस 1 महीने में भी नहीं कर सकी है. बता दें कि नवगछिया पुलिस जिला  के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई शातिर अपराधी वर्षों से फरार चल रहे हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक उसके गिरहबान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. नारायणपुर थाना क्षेत्र में शबनम यादव वर्षों से फरार चल रहा है. गोपालपुर थाना क्षेत्र में कमांडो यादव करीब 2 वर्षों से पुलिस के साथ आंख मिचोली का खेल खेल रहा है. कमांडो के अपराधिक वारदात की घटना आए दिन सामने आते ही रहते हैं फिर भी पुलिस कमांडो को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. हाल ही में कटाव निरोधी काम में रंगदारी मांगने और गोलीबारी करने का मामला भी  प्रकाश में आया था. वहीं खरिक थाना क्षेत्र के कोशी तटीय क्षेत्र में सक्रिय कहारपुर निवासी प्रभास यादव भवनपुरा निवासी गयानंद यादव पुलिस से करीब 1 वर्ष से आंख मिचौली खेल रहा है. पिछले वर्ष जून माह में हुए राजद नेता बाहुबली विनोद यादव हत्याकांड के जैसे चर्चित मामले में मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह, भवानीपुर निवासी कुमोदी यादव कमांडो राय और अन्य अपराधी फरार चल रहे हैं.

नवगछिया में पुलिसिंग नाम की कोई चीज नहीं- अनिल यादव

भाजपा नेता सह पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि नवगछिया में अब पुलिसिंग नाम की कोई चीज नहीं है. एक के बाद एक वारदात हो रही है और पुलिस निश्चिंत होकर सो रही है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप कर्मी से लूटपाट के बाद नवगछिया शहर के व्यवसाइयों के बीच दहशत कायम हो गया है. एक के बाद एक हत्याएं हो रही है.  वहीं चोरी के भी मामले प्रकाश में आ रहे हैं. ऐसी स्थिति में कहा जा सकता है कि नवगछिया अपने पुराने रास्ते पर है, और यही जंगल राज है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *