बंगाल की खाड़ी में तेज दबाव की वजह से दक्षिण-पश्चिम माॅनसून के समय से दो दिन पहले आने की उम्मीद है. वहीँ बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सोमवार को साइक्लोन में बदल गया है. जिसके बाद मौसम वैज्ञानिकों ने उसका नाम ‘मोरा’ दिया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ‘मोरा’ तूफान से हमारे देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में हालात काफी बिगड़ सकते हैं.

हालाँकि बिहार में इसका बहुत ज्यादा असर नही दिखेगा पर साइक्लोन का मूवमेंट दूसरी दिशा में होने से हवा में बदलाव होगा और मंगलवार को पटना में बारिश होने की संभावना कम है. लेकिन पटना सहित पुरे बिहार में धुल भरी तेज आंधी कभी भी आ सकती है. वहीँ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 को बारिश की संभावना है, लेकिन पटना सहित पूरे बिहार में 31 व एक जून को अच्छी बारिश होने की संभावना है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *