केन्द्रीय मंत्री उमा भारती गुरुवार को सुल्तानगंज आएगी। मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। डीएम आदेश तितरमारे ने व्यवस्था को लेकर आदेश जारी किया है।
Total Downloads: 92
डीएम ने एसएसपी को पत्र भेजकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

नगर परिषद सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। एसडीओ को विधि व्यवस्था संधारण के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करने का निर्देश दिया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सभी पंचायत प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सूचित करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को हेलीपैड का निर्माण करने को कहा गया है। सिविल सर्जन को डाक्टर और दवा आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

