बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की प्लेन क्रैश में मौत की खबर वायरल हो रही है. इस खबर को एक फ्रेंच वेबसाइट elpais-tv.com ने छापा. इसके बाद से ही उनके फैन्स सकते में आ गए.
Total Downloads: 92
इतना ही नहीं फ्रांस की सिविल एविएशन ने भी शाहरुख की मौत पर एक बयान जारी कर डाला. हालांकि ये खबर झूठ है और शाहरुख बिल्कुल ठीक हैं और आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.
गौरतलब है कि फ्रेंच वेबसाइट ने खबर में लिखा कि बेटी का जन्मदिन के कुछ घंटो बाद ही शाहरुख की प्लेन क्रैश में मौत हो गई. खबर में आगे लिखा गया कि शाहरुख अपने पर्सनल एसिस्टेंट और कुछ लोगों के साथ जेट गुल्फस्ट्रीम जी 550′ से ट्रैवल कर रहे थे.

वेबसाइट के मुताबिक शाहरुख एक बिजनेस मीटिंग करने गए थे और खराब मौसम की वजह से लौटते हुए उनका जेट क्रेश हो गया.
फ्रेंच बेवसाइट ने इसे ब्रेकिंग के तौर पर चलाया और सिविल एविएशन ने जारी बयान में लिखा कि इस हादसे की वजह से कई फ्लाइट्स को वापस मुड़ना पड़ा. क्रैश की वजह से वो लैंडिंग नहीं कर पाते और इस मामले में जांच-पड़ताल चल रही है.
हालांकि शाहरुख जिस सेट पर शूटिंग कर रहे थे, वहां सेट की छत गिर गई थी. जिससे 2 क्रू मेंबर्स घायल हो गए हैं. दोनों को जल्द ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.
हालांकि इस हादसे में शाहरुख को कोई चोट नहीं आई क्योंकि वो उस जगह से थोड़े दूर थे.
शाहरुख आनंद एल राय की आने वाली फ़िल्म में एक बौने का किरदार निभा रहे हैं. फ़िल्म में उनके साथ कटरीना कैफ़ मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी
आपको बता दें कि पिछले दिनो टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की मौत की अफवाह भी उड़ी थी. बाद में इस अफवाह को उनके पति अभिनव कोहली ने खारिज कर दिया था.
यह अफवाह सोशल मीडिया पर जोर से चल पड़ी है और दुनिया भर में फैंस को दुखी कर रही है.
