मतदान की तैयारियां पूरी

नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद चुनाव को लेकर कुल 7 जगहों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ स्थल पर तैनात रहेंगे. जानकारी के अनुसार नवगछिया अनुमंडल परिसर में तीन जगहों पर ठंड अधिकारियों के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है तो नवगछिया शहर के 4 जगहों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है. मालूम हो कि 9 जून को नवगछिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में संपन्न होना है.

Whatsapp group Join

मतदान की तैयारियां पूरी
दोनों पक्षों के बीच कांटे की टक्कर के आसाढ़

नवगछिया नगर पंचायत में मुख्यपार्षद की कुर्सी को लेकर बैठकों, चाय पान की दुकानों और चौपालों पर कई तरह के कयास लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ शहर के कई राजनीतिक दिग्गज अब शहर की राजनीति में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप कर रहे हैं. पहले जहां एक तरफ़ा मुकाबले के कयास लगाए जा रहे थे वहीं अब लोगों को कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. कौन बाजी मार ले कहना मुश्किल. मालूम हों कि मुख्य पार्षद पद के लिए बाहुबली राजद नेता स्व विनोद यादव के भाई स्व प्रमोद यादव की पत्नी सुनीता देवी और डब्लू यादव की पत्नी प्रीति देवी का नाम चर्चा में है.
पार्षद को दिया गया प्रमाण पत्र

नवगछिया वार्ड नंबर तीन से निर्वाचित पार्षद लालमनी देवी को मंगलवार के दिन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार ने जीत का प्रमाण पत्र दिया. इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल भी मौजूद थे. मालूम हो कि नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 के चुनाव के दौरान ईवीएम तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी. इस मामले में लालमनी देवी उनके पति उमेश सिंह वह अन्य को नामजद किया गया था. लालमणि देवी को न्याय से जमानत मिलने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया.

चुनावी चकल्लस : चुटकी बजैबे आरू एक दू वोट त इन्ने उन्ने होय जैते

मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद चुनाव को लेकर चुनावी चकल्लस भी परवान पर है. कई लोग अपने आप को नगर पंचायत का किंग मेकर बता रहे हैं. ऐसे लोग कह रहे हैं ” चुटकी बजैबे आरू एक दू वोट त इन्ने उन्ने होय जैते” जिसको चाहेंगे उसी को माला पहना देंगे. इन दिनों नवगछिया में ऐसे कई लोग राह चलते मिल जा रहे हैं. हालांकि ऐसे लोगों की वास्तविकता जो भी हो लेकिन ऐसे लोग दावा कर रहे हैं फालना पार्षद कितने में बिक गया. जिला पार्षद को बार बार धमकी मिल रही है. फलां पार्षद ने किंग मेकर को इस तरह का गिफ्ट भेजा है. किन लोगों के साथ किस की मीटिंग हुई. इन सब बातों की जानकारी ऐसे लोग राह चलते दे रहे हैं.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *