फाइल फोटो

आशंका है महिला की जहर खिलाकर की गई है हत्या
महिला के शिनाख्त में जुटी परबत्ता पुलिस छानबीन शुरु


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी विक्रमशिला पीडब्ल्यूडी सड़क पहुंच पथ के किनारे जगतपुर के पास एक बाइक पर सवार होकर आए 2 लोगों ने एक महिला के शव को सड़क के किनारे फेंक कर भाग गए. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जगतपुर गांव के 14 नंबर सड़क के किनारे से महिला की लाश को बरामद किया है. मौके पर पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन आस-पास के गांव के लोगों ने महिला के शव को पहचानने से इंकार किया है. महिला जहर खाई हुई बताई जा रही है. जिसके मुंह से जहर खाने का दुर्गंध और झाग आ रहा था. मिली जानकारी अनुसार महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. महिला को लाल रंग का ब्लाउज और हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है।

पैर में चांदी का पायल और कान में बाली पहनी हुई है. घटना दिन के लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है. जगतपुर गांव के ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिन के लगभग 11:30 बजे नवगछिया की ओर से महिला सहित मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग भागलपुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान जगतपुर के समीप महिला की लाश को बाइक सवार दो लोगों ने सड़क किनारे फेंक दिया और इसी सड़क के जरिए विक्रमशिला पहुंच पथ की ओर भाग निकले. जिस समय बाइक सवार लोगों के द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा था उस समय बारिश हो रही थी. बाइक सवार लोगों के द्वारा दिनदहाड़े लाश को सड़क किनारे ठिकाने लगाते देख आसपास के ग्रामीणों ने हल्ला किया. जब तक लोग पहुंचते तब तक मौके से बाइक सवार दोनों लोग भाग निकले. घटना के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच पहुंच गए और मौके से ग्रामीणों ने परवत्ता पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर परबत्ता थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात की. इसके बाद परबत्ता पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके पूर्व परबत्ता थाने की पुलिस ने लाश को लोगों की पहचान के लिए शाम 4:00 बजे तक थाना परिसर में रखा और आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त के लिए पता किया. लेकिन आस-पास के किसी भी ग्रामीणों ने लाश को पहचानने से इंकार कर दिया. इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए शाम 4:00 बजे के बाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर नवगछिया डीएसपी मुकुल कुमार रंजन भी पहुंचे और घटनास्थल एवं लाश का बारीकी से मुआयना किया. इस संबंध में पुलिस ने महिला की हत्या किए जाने की शक जाहिर किया है. हालांकि न तो लाश का अभी तक पता चला है ना ही घटना के कारणों के बारे में अभी तक पता चल पाया है. हालांकि परबत्ता पुलिस घटना की विभिन्न बिंदुओं से जांच कर रही है. परबत्ता पुलिस ने बताया कि हो सकता है यह हत्या या आत्महत्या भी हो सकता है. पुलिस ने शंका जाहिर किया है कि महिला ने आत्महत्या के लिए जहर खा लिया हो और परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा हो इसी दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई होगी और फसने के भय से बाइक सवार परिजनों ने उसे लाश को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया हो.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet