ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा के गांवों में गरुड़ पर फिल्म बनाने पहुंचे एजेंसी कमल प्रोडक्शन हाउस- पटना से, बिहार सरकार के सूचीबद्ध फिल्म निर्माता अजीत कुमार चौधरी.
वहीं गरुड़ एक्सपोर्ट फिल्ड रिसर्च वर्कर जयनंदन मंडल की सहयोग से फोटोग्राफर पवन कुमार ने बगड़ी टोला, मवि खैरपुर कदवा व आश्रम टोला कदवा पहुंच कर, फिल्म बनाते हुए वहां के स्थानीय ग्रामीण रमेश मंडल, उमाशंकर मंडल, विद्यालय प्रभारी दिव्या भारती, शशि यादव, अरुण यादव व डॉ० नगीना राय से गरुड़ के बारे में विस्तार से जानकारी लिया.
फिल्म निर्माता श्री चौधरी ने बताया- पक्षी विशेषज्ञ, सरकार व ग्रामीणों से मिलकर यह फिल्म बना रहा हूं. जिसे पूरी दुनिया देखेंगे कि- कदवा के लोगों ने किस प्रकार गरूड़ को अपने परिवार की तरह उनके जरूरतों को समझते हुए, उन्हें संरक्षण दिए हुए हैं. इस फिल्म को बन जाने से स्कूलों में बच्चों को दिखाया जायेगा. जिससे लोगों को इसके बारे में सीख मिलेंगा.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *