नारायणपुर : भवानीपुर थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर नारायणपुर चौक पर बाईक सवार झपटमारों ने 88 हजार रुपये की छिनतई की .पीड़ित महिला समुह की अध्यक्षत सुमन देवी ने बताया कि ग्रामीण बैंक से हरि जीविका समुह नारायणपुर के सचिव सिंम्पी देवी, कोषाध्यक्ष डेजी देवी के साथ ग्रामीण बैंक से 86 हजार रुपये की निकासी कर मधुरापुर बाजार से साड़ी खरिद कर घर घर लौट रही थी कि पीछे से लाल कलर की बाईक सवार उच्चकों ने पीछे से झोला छिन उड़ाये.
झोला में दो बैंक पासबुक, 86 हजार बैंक से जीविका समुह की निकासी, 22 सौ रूपये घर से मार्केटिंग के लिए लाए रूपये,आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, सब्जी समेत अन्य कागजात से भरा झोला झपटमारी कर एन एच 31पकड़ कर भवानीपुर थाना के सामने से बिहपुर की और भागा. पीड़ित महिला के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीणों के द्वारा हंगामा करने व बुद्धिजीवी वर्ग ने पीड़ित को थाना पहुंचाया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
महिला के थाना पहुंचने पर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने पुलिस बलों के साथ घटनास्थल की जाॅच की साथ ही ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे दिखे. वहीं पीड़ित महिला का रो रो कर बुरा हाल था.थाना परिसर में ही महिला बार बार बेहोश हो रही थी और बिलख बिलख कर कह रही थी अब पैसा कहां से समुह के सदस्यों को दुंगा. कुछ वर्ष उनके पति राजू यादव की हत्या कर दी गई थी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

