नवगछिया: गुरुवार को नवगछिया नगर पंचायत में मुख्य पार्षद प्रीति देवी की अद्यक्षता में सभी वार्ड पार्षदों के बीच पहली बैठक की गयी. बैठक में कई प्रस्तावों को पारित किया गया. जिसमें 15 हाई मास्क लाइट, 20 मिनी लाइट, 20 मिनी जेसीबी नवगछिया नगर पंचायत में लाने का प्रस्ताव रखा गया. वही सभी डीलरों को अपने अपने क्षेत्र के वार्ड पार्षदों से भंडारण पंजी को सत्यापित करने को कहा गया. वही बैठक में वृद्धा पेंशन को लेकर भी काफी मामला पार्षदों द्वारा रखा गया.
जिसमें अब तक कई वृद्धों को वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की बात कही गई. जिस पर अध्यक्ष द्वारा जल्द से जल्द उन सभी 3200 पेंसनधारियों को राशि उपलब्ध कराने की बात कही गई. साथ ही नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रति माह करने को कहा गया. वहीं आश्रय स्थल, मार्केट काम्प्लेक्स और अशोक सम्राट भवन बनाने की निविदा भी की गई. इस मौके पर उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार अमन उर्फ टी एन यादव सहित सभी वार्ड के वार्ड पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *