नवगछिया : भागलपुर सहित पुरे राज्य में सोमवार से फिर मानसून सक्रिय हो जाएगा। वर्तमान मे बंगाल की खाड़ी मे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे प्रदेश मे मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना बढ़ गई है।

बंगाल की खाड़ी मे कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश मे काफी नमी आ रही है। शनिवार को राजधानी के मौसम मे व्यापक बदलाव आया है। रविवार को भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है। कल से राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न इलाको मे मानसून की झमाझम बारिश प्रारंभ हो जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केद्र के निदेशक शुभेंदु सेनगुप्ता ने बताया कि प्रदेश के पूर्वी जिलो मे मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। मध्य बिहार एवं दक्षिण बिहार मे अभी तक मानसून की फुहारें कम पड़ी हैं। लेकिन, अब बंगाल की खाड़ी में मानसून के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश मे बारिश की संभावना काफी बढ़ गई है।

दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज

शनिवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह मे काफी धूप थी। लेकिन, दोपहर बाद मौसम मे काफी बदलाव आया। देखते ही देखते पूरा आकाश बादलों से पट गया। कुछ इलाकों मे हल्की फुहारें भी पड़ीं।

गिरेगा तापमान

मौसम में बदलाव के बाद राजधानीवासियों ने काफी राहत की सांस ली। मौसम सामान्य होने पर उमस से थोड़ी राहत मिली। राजधानी मे अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री, भागलपुर का 37.6 व पूर्णिया का 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मानसून आने के बाद तापमान मे गिरावट आने की उम्मीद है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *