पटना : फेमिना मिंस इंडिया 2017 का फाइनल रविवार कल मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित किया गया. इस समारोह में 30 राज्यों की सुंदरियों ने भाग लिया जिसमे बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली प्रियंका कुमारी ने भी भाग लिया. प्रियंका कुमारी ने पहली प्रयास में ही दूसरा स्थान प्राप्त कर बिहार का नाम रौशन किया है.

राजधानी पटना के अनीसाबाद की रहने वाली प्रियंका मेकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स कर टाटा कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत्त प्रियंका ने इससे पहले कभी मॉडलिंग नही की फिर भी पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है. रियाणा की मनुषि चिल्लर ने फेमिना मिंस इंडिया 2017 का खिताब अपने नाम किया जबकि प्रियंका सेकेंड रनर अप रहीं. मुंबई के यशराज स्टूडियो में रितेश देशमुख और करण जौहर ने मिस इंडिया फिनाले को होस्ट किया.

इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मशहूर गायक सोनू निगम जैसे दिग्गजों ने अपनी परफॉर्मेंस से जलवा बिखेरा. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, सुशांत सिंह राजपूत, विद्युत जामवाल, ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु, इलियाना डी क्रूज, निर्देशक और प्रोड्यूसर अभिषेक कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बतौर जज के रूप में अपनी भूमिका निभाई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *