खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुवगंज पेट्रोल पंप पर बीते 23 जून की रात करीब 2:00 बजे पेट्रोल पंप कर्मी मुकेश शाह की हत्या चार नकाबपोश अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में कर कर दी. फिल्मी स्टाइल में बिल्कुल अलग तरीके से हत्या की घटना को अंजाम दिया. नकाबपोश अपराधियों ने महज 1:30 मिनट में पूरी घटना को अंजाम देने का काम किया है. इस 10 मिनट की अवधि में इस 1:30 मिनट की अवधि में अपराधियों ने बड़ी ही सफाई से हत्या की जघन्य वारदात को सुगमता से अंजाम देने में कामयाब रहा. हमलावरों ने बड़ी ही सफाई से पूरी घटना को अंजाम दिया. सीसी कैमरे की फुटेज के अतिरिक्त कोई अन्य साक्ष्य अपराधियों ने नहीं छोड़ा. यही वजह है की 1:30 मिनट की इस हत्या की वारदात के अनुसंधान में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं .घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली है.
आंखों देखी सीसी कैमरे की फुटेज
पेट्रोल पंप कर्मी मुकेश साह हत्याकांड के सीसी कैमरे फुटेज का अवलोकन करने से यह बात स्पष्ट हो गई है तुलसीपुर की ओर से घटनास्थल पर आए. सभी हमलावर चार की संख्या में थे.सभी हमलावर अपने चेहरे को नकाब से ढके हुए थे ताकि मुकेश शाह व अन्य उसे पहचान नहीं सके. सभी चारों नकाबपोश हमलावर पेट्रोल पंप की ओर आगे बढ़ते हैं. जहां कैश केबिन में सो रहे मुकेश साह की हत्या करने के इरादे से सभी नकाबपोश अपराधी हत्या केबिन करने के उद्देश्य से केविन की ओर आगे बढ़ें.सभी नकाबपोश अपराधी अपने चेहरे को गमछा से लपेट कर पूरी तरह से ढके हुए थे. केबिन के अंदर सभी चारों अपराधी अंदर प्रवेश किया पहले तो नकाबपोश अपराधियों ने मुकेश को लाठी से पीटा. मुकेश ने हमलावरों में से किसी एक को पहचाना था. सीसी फुटेज का अवलोकन करने से यह स्पष्ट हो जाता है. हमलावरों में किसी एक को मुकेश ने पहचान लिया था. मुकेश ने अंतिम दम तक हमलावरों का विरोध किया. भारी भरकम शरीर होने की वजह से उसे पीठ पाठ कर नीचे गिरा दिया गया. उसी समय एक नकाबपोश अपराधी ने मुकेश के सीने पर गोली फायर कर दिया. जिससे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई. सीसी फुटेज के मुताबिक अपराधियों ने दूसरा फायर भी किया तब तक मुकेश दम तोड़ चुका था.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 85
हमलावरों ने डेढ़ मिनट में हत्या की वारदात को दिया अंजाम
सीसी कैमरे की फुटेज सीरियल स्पष्ट हो चुका है कि हमलावरों ने बहुत ही अल्प समय में यानी महज डेढ़ मिनट में पूरी हत्या वारदात को सुगमता से अंजाम दिया. सब कुछ बहुत ही कम समय में काफी स्फूर्ति के साथ फिल्मी स्टाइल में नकाबपोश अपराधी घटना को अंजाम दे रहे थे. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हत्या की वारदात को अंजाम देकर सुगमता से चहल कदमी करते हुए तुलसीपुर की ओर भाग गया. घटना स्थल पर कुर्सियां व्यवस्थित थी. सीने से बहुत ज्यादा ब्लड नहीं निकल सका था. तुलसीपुर की ओर से आने और तुलसीपुर की ओर जाने वाले वे नकाबपोश अपराधी कौन थे जिन्होंने मुकेश की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी ? मुकेश की हत्या से जुड़े कई ऐसे अनसुलझे सवाल है जो पुलिस को वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए उद्वेलित करती है. हमला हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस दिन रात एक कर कई तरह से प्रयास कर रही है. लेकिन एक भी प्रयास सफल नहीं होता दिख रहा है. सीसी कैमरे की फुटेज से हमलावरों के चेहरे स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं जिससे पुलिस हत्यारों तक पहुंच नहीं पा रही है.
संदेह के आधार पर पुलिस ने तुलसीपुर के किशन मनीष और मिथलेश को हिरासत में लेकर गंभीर पूछताछ की लेकिन हत्या से जुड़े राज राज ही रह गया उभरकर सामने नहीं आ सका आखिरकार पुलिस को हत्या की घटना में संलिप्त नहीं होने के आधार पर युवकों को छोड़ना पड़ा. हिरासत में लिए युवकों की कॉल डिटेल चाहिए पुलिस को कुछ खास हासिल नहीं हो सका
फेसबुक और वाट्स एप पर पुलिस वायरल करेगी वीडियो
फेसबुक ,व्हाट्स ग्रुप और सोशल मीडिया पर मुकेश हत्याकांड की वीडियो अपलोड होने से हत्यारों की पहचान हो सके .लोग हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारों को वीडियो मैं उसके हुलिए के आधार पर पहचान कर सके इससे पुलिस का कार्य काफी आसान हो जाएगा. खरीक थाना अध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि हत्याकांड से से जुड़े हैं हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है . फेसबुक व्हाट्सऐप सोशल मीडिया पर हत्या की वारदात की वीडियो पुलिस जल्द ही अपलोड करने जा रही है ताकि लोग हमलावरों की पहचान कर सके.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

