नवगछिया:- पिछले दिनों बीहपुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी अमित चौधरी की पुत्री भारती कुमारी द्वारा झंडापुर ओपी प्रभारी जवाहर लाल सिंह द्वारा ग्रामीण दबंग राजेश चौधरी से मिलकर पिड़ीता के घर के आगे शराब रखकर छापेमारी कर झूठे मुकदमे में फंसाने के विरुद्धझंडापुर युवती द्वारा भागलपुर क्षेत्र के डीआईजी विकास वैभव को लिखित आवेदन के माध्यम से शिकायत की थी और झंडापुर ओपी प्रभारी के क्रियाकलाप की जांच की मांग की थी.

मामला प्रकाश में आने के बाद पिड़ीत युवती को ग्रामीण राजेश चौधरी द्वारा तेजाब डालकर दोनों भाई बहन को जान मारने की धमकी दिए जाने के विरुद्ध युवती ने नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन को लिखित रुप से आवेदन दिया है . साथ ही साथ अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. एसडीपीओ को दिए अपने आवेदन में युवती ने बताया है. कि भागलपुर डीआईजी को आवेदन देने के बाद जब इसकी जानकारी आरोपी राजेश चौधरी को मिली तो वह आग बबूला हो गए और मेरे घर के समीप आकर भद्दी भद्दी गालियां एवं फिर से झूठे मुकदमे में फंसाने और तेजाब डालकर तबाह कर देने की भी बात भी आरोपी के द्वारा की जा रही है .

crime

उन्होंने अपने आवेदन में बताया है. कि आरोपी द्वारा मेरे घर के समीप आकर कान में मोबाइल सटाकर बोला जा रहा है कि मेरा कुछ नहीं कर पाओगी. बहुत दौड़ लगा रही हो तुम्हारे शरीर पर इतना तेजाब डालेंगे कि तुम्हारा चेहरा पहचानने लायक नहीं रहेगा. दबंग के द्वारा इस तरह की धमकी दिए जाने के बाद दोनों भाई बहन दहशत में जी रही है. बताते चलें की युवती के माता-पिता पंजाब में रहकर मजदूरी का काम करते हैं. दोनों भाई बहन अकेले ही अपने घर पर रहते हैं और पढ़ाई कर रहे हैं. आवेदीका ने एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन से आरोपियों पर न्याय संगत कारवाई करने की मांग करते है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *