स्टाफ सलेक्शन कमिशन (SSC) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें आवेदन के लिए 4 अगस्त की आखिरी तारीख तय की गई है. बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत मौसम विज्ञान प्रक्षेण, मौसम पूर्वानुमान और भूकम्प विज्ञान का कार्यभार संभालने वाली सर्वप्रमुख एजेंसी है.

आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त

पदों की संख्या 1102 हैं. ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए होगा. परीक्षा की तारीख 20 से 27 नवंबर 2017 तक होगी. पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 30 साल से ज्यादा होनी चाहिए. आवेदन के लिए अंतिम तारीख 4 अगस्त तय की गई है.आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही किया जा सकेगा. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ssc.nic.in पर कर सकते है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग करेगा रिजल्ट जारी

स्टाफ सलेक्शन कमिशन (SSC) परीक्षा लेने के बाद कैटगरी के आधार पर मेरिट सूची सूची तैयार करेगी और उसे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग को सौंप देगा. रिजल्ट की घोषणा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ही करेगा

परीक्षा की जानकारी

परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें 200 सवाल होंगे.परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी. प्रश्न पत्र पार्ट-1 और पार्ट-2 दो हिस्सों में बंटा होगा. पार्ट-1 में भी चार हिस्से होंगे और प्रत्येक पार्ट 25 नंबर होगा. पार्ट-1 में जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्ट‍िट्यूड, इंग्ल‍िश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रीहेंशन, जनरल अवेयरनेस. पार्ट-2 भी 100 मार्क्स का होगा. इसमें फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *