मुंबई : बिरला सभागार में रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी 40वीं एनुअल जनरल मीटिंग कर रही है. मुकेश अम्बानी ने कम्पनी के AGM में अपना सम्बोधन करते हुए बड़ा ऐलान किया है. मुकेश अंबानी ने अपना संबोधन करते हुए कहा कि भारत अब मोबाइल डेटा यूज में चीन, अमेरिका से आगे निकल चुका है. आज हम भारत का फोन द जियो फोन लॉन्च कर रहे हैं.
Total Downloads: 316
इस फोन को खरीदने वालों को सिक्यॉरिटी मनी के रूप में 1,500 रुपये चुकाने पड़ेगा, जिसे 3 साल बाद कभी भी वापस लिया जा सकता है. यह फोन 15 अगस्त से टेस्टिंग के लिए जियोफोन उपलब्ध होगा जबकि बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी. जबकि सितंबर में इस फोन की डिलिवरी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर शुरू होगी.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जियो यूजर्स 153 रुपये के धन धना धन प्लान लेकर अनलिमिटेड कॉल औऱ डेटा पा सकेंगे. साथ ही जियो द्वारा लॉन्च किया गया, जियो फोन पर अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करने का ऑफर दे रहा है. खास बात यह है कि जियो नेटवर्क पर वॉयस कॉल हमेशा फ्री रहेगी. इस फोन से आप अपना बैंक अकाउंट, जन-धन अकाउंट जोड़ सकेंगे. इस छोटे से फोन में हम इस साल के अंत तक NFC कनेक्टिविटी लाएंगे.

