भागलपुर: सृजन घोटाले के खिलाफ राजद की रैली भागलपुर के सैंडिस कंपाउण्ड स्टेडियम में लोगों को संबोधित करने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आए। लोगों ने नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया।  लालू के निशाने पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहे। उन्होंने कहा कि सृजन घोटाला नहीं महाघोटाला है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को पलटू घोषित किया। लालू ने नीतीश कुमार पर  व्‍यंग्‍य करते हुए कहा कि ‘एगो छौड़ी बुलकी, जिने देखे दही चूड़ा, ओने जा के हुलकी।’

रैली में जुटी भीड़ को स्थानीय नेता के संबोधन के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री और विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने मंच की कमान संभाली्। उनके निशाने पर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

उन्होंने जमकर सीएम नीतीश पर अपनी भड़ास निकाली। तेजस्वी ने अपने संबोधन में आरोप लगाते हुए सृजन के लूट में शाहनवाज, गिरिराज, चौबे दुबे सब को शामिल बताया। तेजस्वी ने सृजन घोटाले से जुड़े 10 सवाल किए और सीबीआई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सृजन घोटाले की जानकारी नीतीश को पहले से थी। उन्होंने सृजन घोटाले को व्यापमं घोटाले से भी बड़ा घोटाला करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर घोटाले से जुड़े दस्तावेजों को नष्ट करने की साजिश रची गई। संबोधन के दौरान तेजस्वी ने कहा -सभा का नाम सृजनों के दुर्जनों का विसर्जन रखा गया है।

भागलपुर से इसकी शुरूआत हुई है। सत्ता के नशे में चूर नेताओं ने मुख्यमंत्री के संरक्षण में सरकार का पैसा लूटा और लुटवाया। तेजस्वी तो बहाना था, इनको सृजन का पाप छुपाना था। हर जिले में जाकर सृजन के दुर्जनों का विसर्जन करेंगे। बिहार की जनता को सड़कों पर उतरने की जरूरत है। सृजन की लूट में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल थे। हमलोग साथ थे तो इन्हें घोटाला करने में नहीं बन रहा था। इसलिये इन्हें पार्टनर चाहिए था। नैतिक भ्रष्टाचार किये हैं। कुछ भी होता है तो कहते हैं मेरी अंतरात्मा बोली। सृजन में क्यों नही आत्मा जगी, अब उनके आत्मा में मोदी और बीजेपी की आत्मा प्रवेश कर गयी है। यह व्यापम घोटाले से भी बड़ा है। सीबीआई को भी निष्पक्ष जांच करते हुए सभी आरोपितों पर एफआईआर दर्ज करना चाहिए।

इससे पहले तेजप्रताप यादव ने लालू यादव के अंदाज में कहा कि- सबौर में सृजन कार्यालय के बाहर धरना देंगे। सरकार हमे जेल भेजेगी। पूरे बिहार का जेल कम पड़ जाएगा, उन्हें नया जेल बनाया जाएगा।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव थोड़ी देर में सभा को संबोधित करेंगे। दोनों नेता शनिवार की रात ही भागलपुर पहुंच गए थे। कार्यक्रम का नाम सृजन के दुर्जन का विसर्जन सभा रखा गया है। आसपास के कई जिलों के कार्यकर्ता और नेता पहुंच चुके हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *