YOUTUBE में एक खास फीचर मौजूद है जिससे आप किसी भी वीडियो को ऑफलाइन सेव किया जा सकता है. वैसे ये वीडियो फोन की इंटरनल मैमोरी जाकर सेव हो जाती है. जिससे परेशानी ये होती है कि फोन का स्पेस खत्म हो जाता है. इस वजह से हम आपको एक सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे की आप सभी ऑफलाइन वीडियो को मैमोरी कार्ड में डायरेक्ट सेव कर सकते हैं.
Total Downloads: 75
इसके लिए सबसे पहले आपको YouTube की सेटिंग्स में जाना होगा. अगर आपकी एप अपडेटेड हैं तो यह ऑपश्न आपको दायीं तरफ सबसे ऊपर मिलेगा. यहां या तो आपको प्रोफाइल फोटो होगी या आपके नाम का पहला अक्षर लिखा होगा. इसके बाद एक लिस्ट ओपन होगी. यहां आपको सेटिंग्स का आप्शन दिखेगा जिसे आपको क्लिक करना होगा. जिसके बाद एक पेज खुलेगा जिसमें बहुत सारे ऑप्शन्स दिए गए होंगे. इनमें से ऑफलाइन या डाउनलोड पर क्लिक करे.

इसके बाद यूज़ sd card के आप्शन को ऑन करेंगे. इस सेटिंग को करने के बाद आप जो भी वीडियो को यूट्यूब से सेव करेंगे वो डायरेक्ट आपके इंटरनल मैमरो के बजाय एसडी कार्ड में सेव होंगे. इसके साथ साथ यूजर्स वीडियो क्वालिटी के ऑप्शन में जाकर वीडियो का रेजोल्यूशन भी सेट कर सकते है.

