भागलपुर। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सीबीआइ के सवालों से बच रहे हैं। लालू प्रसाद और तेजस्वी को समन है जिसका जवाब उनके द्वारा नहीं दिया जा रहा है।
Total Downloads: 75
खुद इन सवालों से बचकर वे बिहार सरकार पर इल्जाम लगा रहे हैं। हुसैन ने कहा कि सृजन घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है। जांच को होने देना चाहिए। लालू को भी जांच में सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भागलपुर की सभा में आसपास के दर्जन भर जिलों से लोगों को बुलाया गया था, इसके बावजूद भीड़ नहीं जुटी। जब कि सच्चाई है कि सृजन घोटाले में बैंक ने घोटाला किया है। राजद सुप्रीमो को सीबीआइ पर भरोसा रखना चाहिए। सृजन घोटाले की जांच की मांग को सरकार ने तत्काल स्वीकार कर इसकी घोषणा कर दी थी।

