भागलपुर: अपनी बहन से अपने स्टॉफ के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर इसका विरोध करना धनंजय कुमार मंडल को महंगा पड़ गया। धनंजय को उसके स्टॉफ ने अपने परिजनों के साथ मिलकर धुनाई कर दी। इस बाबत सबौर थाना में मामला दर्ज कराया है।

जिच्छो सरधो निवासी बहादुर मंडल के 22 वर्षीय पुत्र धनंजय ने बताया दो दिन पूर्व रात में उसके घर में आकर उसका स्टाफ पंचा मंडल अपने मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। धनंजय ने बताया कि उसने अपने स्टाफ पंचा से मोबाइल की मांग की तो आनाकानी करने लगा। पंचा के हाथ से मोबाइल छीनने के बाद देखा तो वह सविता से बात कर रहा था। स्टॉफ को उसके माता-पिता व पांच ग्रामीणों को बुलाकर लाने का निर्देश देने पर मोबाइल लौटाने की बात कही गयी।

रविवार की सुबह करीब आठ बजे स्टॉफ अपने माता-पिता के साथ आया और मोबाइल और पैसे की मांग की। धनंजय ने कहा कि गाव से चार अन्य लोगों को बुलाओ तब मोबाइल और पैसा देंगे। इस बात पर तू-तू, मैं-मैं होने लगी। इस बीच पंचा व उसके पिता महादेव ने मारपीट शुरू कर दी। लोहे के रॉड से प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल होने पर स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से पीड़ित को थाना लगाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *