नवगछिया: पूर्व मध्य रेलवे बरौनी कटिहार रेल खंड अंतर्गत पढ़ने वाले नवगछिया स्टेशन पर आरपीएफ के विजिलेंस टीम ने प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध रूप से खान पान सामग्री बेचने वाले वालों को छापा मारकर गिरफ्तार किया। इस दौरान लगभग एक दर्जन विक्रेताओं को गिरफ्तार किये जाने की सूचना है।
Total Downloads: 266
नवगछिया स्टेशन पर छापेमारी को बाहर से आई विजलेंस टीम का नेतृत्व कर रहे रामाशीष सिंह के साथ नवगछिया पोस्ट के इंस्पेक्टर जावेद अहमद, मनु तिवारी, रितेश कुमार, एलबी खान द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।


नवगछिया स्टेशन प्लेटफार्म पर तथा सर्कुलेटिंग एरिया में छापेमारी से पहले भी 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस में अवैध रूप से खान पान सामग्री विक्रेताओं की भी गिरफ्तारी की गई है। उपरोक्त मामले की पुष्टि करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर जावेद अहमद ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार किये गए सभी अवैध खानपान सामग्री विक्रेताओं को नवगछिया आरपीएफ पोस्ट में ला कर रखा गया है। जिन्हें जल्द ही खगड़िया स्थित रेल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
