नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगड़पारा गांव से शुक्रवार की रात्रि लगभग आठ बजे गुप्त सूचना के आधार पर प्रोफेसर बिनोदानंद झा के घर के एक कमरे से लगभग 19 कार्टून अवैध शराब आर एस कंपनी की पकड़ी गई.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72
थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि 180 एम एल की 431 बोतल एवं 375 एम एल की 159 बोतल उनके कमरे से पकड़ाया. ग्रामीणों न थानाध्यक्ष को बताया कि प्रोफेसर पुरे फेमिली के साथ भागलपुर में रहते हैं.

घर व खेतीबाड़ी के देखरेख का जिम्मा गांव के हि सुमन सिंह के पुत्र आशीष सिंह करते हैं. जो उनके मकान में शराब का जखीरा रख काली कमाई कर रहे थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

