नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया निवासी गोसांई यादव ने नवगछिया शहरी क्षेत्र के कनीय अभियंता कल्याणी प्रसाद एवं अज्ञात पर अधिक बिजली बिल आने पर बिल के सुधार के एवज में पचास हजार रुपये की मांग करने नहीं देने पर जबरन बिजली काट देने एवं मारपीट गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए व्यवहार न्यायालय नवगछिया में मुकदमा दायर किया है.
Total Downloads: 72
उन्होंने ने अपने नलसी वाद में कहा है कि उसके घर मे पुत्र विनोद यादव के नाम से बिजली का कनेक्शन था. घर में लगे बिजली मीटर में गड़बड़ी आगई थी. जिसकी लिखित एवं मौखिक जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई. सूचना के बाद भी मीटर नहीं बदला गया. इस संबंध में पुनः आवेदन दिया गया लेकिन फिर भी सुधार नहीं हुआ. इस दौरान बिजली बिल अधिक भेज दिया गया.
कनीय अभियंता से बिजली बिल सुधार करने की दिशा में पहल करने की दिशा में पहल करने का अनुरोध किया तो धमकी भरे शब्दों में कहा कि तुम्हारा बिजली काटने आ रही हूं. भला चाहते हैं तो 25 हजार दी बिजली बिल सुधार जाएगा. बीस दिन बाद आ कर बिजली काट दूंगी. फलस्वरूप आठ सितंबर को कनीय अभियंता दो अज्ञात व्यक्ति के साथ गाड़ी से आई और बोली पचास हजार रुपये देने को बोली थी नहीं दिया इसका लाइन काट दो.

इसके बाद आसपास के लोगों द्वारा कहने पर 12 घंटे के अंदर पैसा देने की मांग करते हुए बिजली जोड़ दिया. विदित हो कि आठ सितंबर को बिजली कनेक्शन काटने के दौरान धोबिनिया के ग्रामीणों ने कनीय अभियंता को घेर लिया और वहां से कनीय अभियंता को वापस लौटना पड़ा. घटना के बाद कनीय अभियंता ने नवगछिया थाना में मारपीट व गाड़ी जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए विनिद यादव सहित अज्ञात पर प्रथमिकी दर्ज कराई थी.

