बिहार के जमालपुर की रहने वाली डॉ. नेहा गुप्ता की खूबसूरती के लोग विदेश में भी कायल हो गए। दरअसल नेहा ने शुक्रवार को रूस के मास्को में आयोजित मिस एंड मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड में पार्टिसिपेट किया। नेहा मैरिड कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप रहीं।। इतना ही नहीं डा. नेहा को एशिया की विजेता और राइजिंग स्टार का खिताब भी मिला। हालांकि वे कुछ अंक से ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड की विजेता बनते बनते रह गयीं।

इस कॉम्पटीशन में दुनियाभर से मैरिड और अनमैरिड महिलाएं शामिल हो रहीं थी। प्रतियोगिता में नेहा मैरिड कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप रहीं। यहां पर नेहा की सुंदरता और बुद्धिमता की तारीफ भी हुई। इसमें करीब दुनिया भर से करीब 44 देशों की सैकड़ों लड़कियों ने पार्टीसिपेट किया। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए नेहा फर्स्ट रनरअप बनीं. नेहा की इस उपलब्धि के बाद शहरवासियों समेत, देश और विदेशों से ढेरों बधाईंया मिली.

नेहा पेशे से डेंटल सर्जन हैं। नेहा के घर में भी सभी बधाइयां पाकर फूले नहीं समा रहे हैं। सिल्वर ओक्स एल्वर्ट रोड जमालपुर निवासी सह केशोपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के सहायक प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता और माता ललिता गुप्ता की की पुत्री डॉ. नेहा गुप्ता हैं। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में मास्टर्स कर रहीं नेहा ने आर्मी डॉक्टर से शादी की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *