नवादा जिले के अलकड़ीहा गांव में एक प्रेमिका प्रेमी से शादी करने के लिए उसके घर के पास धरने पर बैठ गई और प्रेमी के घरवालों से शादी कराने की गुहार लगाने लगी। इसे देखकर आस-पास के गांव के लोग भी पहुंच गए और लड़की को समझाने की कोशिश की।

लड़की पर किसी के समझाने का कोई असर नहीं हुआ और उसने सबके सामने खुलेआम एलान कर दिया कि वो हर हाल में अपने प्रेमी से ही शादी करेगी नहीं तो यहीं अपनी जान दे देगी। इसके बाद लोगों ने प्रेमी के परिजनों को समझाया, काफी कहासुनी के बाद आखिरकार प्यार की जीत हुई और लड़के को उसी लड़की से शादी करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि अलखड़ीहा गांव के राहुल कुमार और साहेबगंज की शोभा कुमारी के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बात चीत से शुरू हुआ प्यार सारी सीमाओं को लांघ गया और दोनों ने शादी कर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।

जब प्रेमी राहुल ने अपने परिजनों को शादी करने की बात बताई तो परिजन यह सुनकर भड़क गए और कहा कि किसी हाल में यह शादी नहीं हो सकती। लेकिन राहुल नहीं माना और उसने शोभा के परिजनों से बात की तो वे शादी के लिए तैयार हो गए।

यह सुनकर राहुल शोभा को लेकर अपने घर आ गया, उसे देखते ही राहुल के घरवाले नाराज हो गए और शोभा को खूब भला-बुरा कहा और घर से निकाल दिया। राहुल भी बेबस था, लेकिन शोभा ने हार नहीं मानी। अपने प्यार को पाने के लिए वह राहुल के घर के सामने धरने पर बैठ गई और शादी करा देने की गुहार लगाने लगी।

आखिरकार उसकी मेहनत रंग लाई और लोगों की पहल पर परिजन मान गए और शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों परिवार की रजामंदी के बाद शोभा और राहुल की मंदिर में शादी कराई गई। शादी के बाद प्रेमिका प्रेमी के घर चली गई। इस दौरान देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *