कटिहार जिले में एक नबालिग प्रेमी जोड़ा घर से भागकर शादी के लिए मंदिर पहुंचा था। लेकिन जैसे ही इस बात की खबर लड़के के घरवालों को मिली वे लोग भी मंदिर पहुंच गए और उसके बाद लड़के की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मंदिर पहुंच गई और प्रेमी जोड़े को पकड़कर थाने ले आई।

घटना कटिहार नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी मंदिर की है। जहां कुरेठा गांव के रहने वाले एक युवक को मैट्रिक के कोचिंग के दौरान वहीं पढ़ने वाली युवती से प्यार हो गया। फिर दोनों शादी के लिए गांव छोड़ शहर पहुंच गए। मंदिर में जैसे ही दोनों शादी के लिए पहुंचे उनके परिजन पहले से ही वहां मौजूद थे। उनलोगों ने वहीं पर पिटाई शुरू कर दी।

वहीं, पुलिस के सामने थाने में भी दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। लड़की का कहना था कि लड़के के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं है। कटिहार नगर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर ने विद्यानंद पांडेय ने बताया कि बरामद प्रेमी जोड़ा नाबालिग है और मेडिकल टेस्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *