अभी जिले में रुक-रुक कर 22 सितंबर तक बारिश होने की उम्मीद है। रविवार की शाम तेज हवाओं के साथ जिले में कही तेज तो कहीं हुई हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। बीते आठ दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को इस बारिश से राहत मिल गई है। मौसम भी मस्त हो गया है।

बारिश का कारण

जिले में अभी अगले चार दिनों तक बारिश होने की वजह बंगाल की खाड़ी में हवा साइक्लोनिक सर्कुलर का बनना बताया जाता है। इसके अतिरिक्त पूर्वी उत्तर प्रदेश से उड़ीसा की ओर ट्रफ लाइन बना हुआ है जो अगले चार दिनों तक मौसम को यूं ही बनाए रखेगा।

वर्षा ने धान को कराया अमृतपान

बीते दो दिनों से हो रही बारिश ने जिले के 52 हजार हेक्टेयर में लगी धान की फसल को अमृतपान कराया है। किसान मौसम के मिजाज को देखकर खुश हैं। पानी के अभाव में अब किसानों को सिंचाई की चिंता सता रही थी। सिंचाई के अभाव में उत्पादकता भी प्रभावित हो सकता था। लेकिन बारिश अन्नदाताओं की यह चिंता समाप्त कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *