नवगछिया : बुधवार को नया टोला स्थित खादी भंडार के पास मंगल मंडल के 17 वर्षीय पुत्र लव कुमार को अलराधियों ने गोली मार दी थी. जिसके बाद लव को अनुमंडल अस्पताल से भगालपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया था. मायागंज अस्पताल में नवगछिया पुलिस के समक्ष लव कुमार ने बगल के ही रविंद्र कुमार और विकास कुमार को आरोपी बनाया है.

लव ने पुलिस को बताया कि करीब दिन के एक बजे अपने घर के बाहर छोटे भाई रोशन कुमार के साथ खड़ा था तभी विकास कुमार पिता स्वर्गीय रामचंद्र साह व रविंद्र कुमार पिता असर्फी चौधरी गाली गलौज करते हुए आया और विकास कुमार आते ही अपने हाथ में लिए पिस्टल से जान मारने की नीयत से गोली चला दिया. गोली मेरे बाए कंधे में लगी. मैं जान बचा कर भागने लगा जिसके बाद पीछे से रविंद्र और विकास पीछे से ताबड़तोड़ गोली फायरिंग करने लगा.

जान बचा कर भागने के क्रम में खादी भंडार के छत पर चढ़ गया. गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग मेरे परिवार के सदस्य दौड़े सभी छोटे भाई रोशन कुमार मां सविता देवी दादा-दादी एवं अन्य ग्रामीणों ने भागते हुए उन अपराधियों को देखा. जख्मी हालत में खादी भंडार नवगछिया के छत से उतरकर टेंपू पकड़ अपने भाई रोशन कुमार के साथ नवगछिया कचहरी पहुंचा. जहां से मुझे अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. वही लव ने पुलिस को बताया कि घटना का कारण पूर्व में चल रहे विवाद के कारण गोली मारी गई है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *