नवगछिया : नवरात्र का दिन और शुक्रवार दोनों माता को प्रिय है आज की सुबह से ही विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में ‘या देवी सर्वभूतेषु..’ की स्वर लहरियां गूंजने लगी। शहरी क्षेत्र से लेकर सुदूर देहात तक में नवरात्र को लेकर भक्ति की गंगा प्रवाहित हो रही है।
Total Downloads: 266
इधर तेतरी दुर्गा मंदिर, भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर, नगरह दुर्गा मंदिर, नवगछिया दुर्गा स्थान, गोपाल गौशाला नवगछिया स्थित दुर्गा मंदिर, नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर, राजेन्द्र कालोनी स्थित पुनामा प्रताप नगर के भवानी मंदिर, साहू परवत्ता दुर्गा मंदिर, सैदपुर दुर्गा स्थान आदि जगहों पर विधि-विधान पूर्वक कलश कल हो स्थापित किया गया।

बताते चले कि संध्या ठीक ७ बजे के आस पास मुख्य बाजार माता के मंदीर में रोजाना नवरात्र में आरती होती है संध्या आरती में शामिल होने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। इस दौरान पूरे भक्ति भाव से सभी श्रद्धालुगण माता की आरती गाते हैं और माता के जयकारे भी लगाते हैं।
खबरों के लिये बने रहे
नोट : नवरात्र में नवगछिया के आस पास के इलाके की मंदिरो के दर्शन नवगछिया डॉट कॉम की टीम कराती रहेगी

