बिहार के सहरसा जिले में सड़क हादसे में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने एक दारोगा की पिटाई कर दी। लोगों ने दारोगा पर अरोपी ड्राइवर को भगाने को आरोप लगाया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
बताया जाता है कि सहरसा में सड़क दुर्घटना में ट्रक से कुचलकर 12 साल के बच्चे मो. अख्तर की मौत हो गयी। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया था और उसे पीट रहे थे।

इस बीच घटना की सूचना पाकर पहुंचे दारोगा जितेंद्र पांडेय पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि एएसआई ने चालक से समझौता कर उसे भगा दिया। इसके बाद लोगों ने एएसआई को घेर कर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। कुछ लोगों ने दारोगा की पिटाई भी कर दी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

