खरीक : खरीक प्रखंड के तेरह पंचायतों के वार्ड संघ समेत जिला अध्यक्ष चंदन यादव ने खरीक बीडीओ समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों को लिखित आवेदन कर शिकायत किया है कि खरीक प्रखंड के ढोढिया समेत अन्य पंचायतों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का काम ठीक ढंग से नही हो रहा है.ढोढिया पंचायत समेत अन्य पंचायतों में मुखिया बिना कार्यकारिणी की बैठक किये मनमाने तरीके से बिना भौतिक उपस्थिति के योजनाएं पारित कर रहे है.मुखिया खुद राशि डकारने के फिराक में है.ढोढिया पंचायत के वार्ड सदस्य रहे चंदन यादव का कहना है की मुखिया की मनमानी की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों को दी है.खरीक बीडीओ ने मुझे आश्वासन दिया है कि मामले की जांच करवाई जाएगी.
Total Downloads: 117
क्या कहते है पदाधिकारी
खरीक प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि खरीक में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना बिहार के अन्य प्रखंडों की तुलना में बहुत ही बढ़ियां ढंग से चल रहा है.पंचायतों के मुखिया अपने बैंक खाते से वार्ड विकास और प्रबंधन समिति के खाते में राशि अंतरण (ट्रांसफर) कर रही है.कुछ पंचायतों में राशि वार्ड के खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जारी है.लगाया गया आरोप प्रथम दृष्टया सत्यहीन प्रतीत हो रहा है.फिर भी वार्ड सदस्य के आरोप को गंभीरता से लेकर मामले की जांच की जा रही है.जो भी दोषी होंगे कार्रवाई होगी.

क्या कहते है मुखिया
ढोढिया पंचायत के मुखिया का कहना है कि अल्पसंख्यक मुखिया होने के नाते बहूसंख्यक लोगों को रास नही हो रहा है.पंचायत में जो भी कार्य हो रहा है वह नियम संगत है

