नारायणपुर- देवोत्थान एकादशी के शुभअवसर पर भ्रमरपुर बड़ी हाट में तीन दिवसीय रामधुन संकीर्त्तन का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ भजन गायक हिमांशु मोहन मिश्रा ने हनुमान चालीसा से किया.वहीं मौके पर मौजूद मनोहर झा ने कहा कि यह संकीर्त्तन क्षेत्र की सुख शांति के लिए किया जा रहा हैं पूरे तीन दिन तक यह राम संकीर्त्तन रात दिन चलता रहेगा.
Total Downloads: 118
जिस प्रकार हनुमान जी हर कार्य भगवान राम के नाम से शुरू करते थे और कलयुग में रामनाम से बड़ा कोई पूजा कोई संगीत कोई चीज नहीं हैं.इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने मधेपुरा, सहरसा और सुपौल से कलाकार आए हुए हैं

जो तीन दिन तक लगातार इस संकल्प को पूरा करते रहेगा. इस मौके पर विपीन्द्र झा, चंद्रिकानंद झा, उत्तम झा, ब्रजेश झा, महेंद्र मंडल, राजू मंडल, राकेश मंडल, विशो मंडल आदि सैकड़ों ग्रामीण वहाँ मौजूद थे.

