नारायणपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय नवटोलिया सीआरसी मे एक से आठवीं कक्षा तक करीब दो सौ तीस छात्र छात्राएँ जिसमे एक सौ पाँच छात्र व एक सौ पचीस छात्राएँ विद्यालय पढ़ने आते हैं. विद्यालय मे कुल सात शिक्षक व शिक्षिकाएं कार्यरत है. वहीँ विद्यालय मे स्वच्छ पानी के लिए बच्चे तरस जाते है तथा पास के सुनील झा के घर जाकर पानी पीते है क्योकि विद्यालय मे दो मे एक चापाकल चालू है जिससे भारी मात्रा मे गंदगी निकलती है. दो सौ तीस बच्चे मे नमामि गंगे लोहिया स्वच्छता अभियान से मिला एक शौचालय ही कारगर है.
Total Downloads: 117
वहीँ आठवीं कक्षा के अमर कुमार,स्वाति कुमारी, पूजा कुमारी,छठी कक्षा के अनुज कुमार, रोजी कुमारी, प्रीति कुमारी, साक्षी कुमारी, सातवी कक्षा के राजा कुमार, ऋषभ कुमार, बाबुल कुमार आदि बच्चो ने बताया हमलोगों कॊ किताबे नहीं मिली है जिससे पठन पाठन ठीक से नहीं हो पाता है विद्यालय मे मेन्यू के अनुसार कभी भोजन नहीं दिया जाता है प्रत्येक दिन सिर्फ खिचड़ी के रूप मे हल्दीपानी व चोखा ही परोसा जाता है. बताया की खेलने के लिए मैदान नहीं है और न ही कोई खेल सामाग्री ही उपलब्ध है.

विद्यालय प्रभारी शम्भू मंडल प्रत्येक दिन ससमय विद्यालय आते हैं परँतु लंच के बाद दो बजे सभी बच्चो कॊ विद्यालय से छुट्टी दे दिया जाता है. छात्र छात्राओं ने बताया की हमलोगों कॊ अभी तक छात्रवृति व पोशाक राशि नहीं मिला है और न ही भ्रमण के लिए कहीँ ले जाया गया है. वहीँ विद्यालय प्रभारी शम्भू मंडल ने बताया की जल्द ही विद्यालय की विधिव्यवस्था ठीक कर देंगे अभी हमलोग कॉपी मूल्याँकन मे व्यस्त है.

